Breaking News

रामनगर:-जिला आईटी सेल एवं जिला युवा मोर्चा की संयुक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं बैठक का आयोजन किया गया

रामनगर:-जिला आईटी सेल एवं जिला युवा मोर्चा की संयुक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं बैठक का आयोजन किया गया
जिला सयोंजक सोमेश पांडेय ने वृक्षारोपण के दौरान सन्देश दिया कि “किसी खास दिन के क्यूँ मोहताज रहें हम,जब भी मिले अवसर आईये एक पेड़ लगायें हम”।
बगहा/रामनगर(8जून2018) रामनगर विधानसभा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जिला आईटी सेल एवं जिला युवा मोर्चा की संयुक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय द्वारा नव नियुक्त सह संयोजक करण कुमार को सम्मानित किया गया तथा सभी कार्यकर्ता बंधुओं को नमो एप डाउनलोड कराया और ट्विटर,फेसबुक,व्हाटऐप्स सहित सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिये प्रेरित किया एवं वृक्षारोपण के दौरान सन्देश दिया कि किसी खास दिन के क्यूँ मोहताज रहें हम,जब भी मिले अवसर आईये एक पेड़ लगायें हम। वहीं युवा जिला अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा एक बुथ से दस यूथ को जोड़ने एवं संगठनात्मक शक्ति पर युवाओं का मार्गदर्शन किया जाए।
उक्त कार्यक्रम में जिला संयोजक के साथ जिला आईटी के सहसंयोजक पवन सिंह, सहसंयोजक निशांत नवीन तिवारी,अभिषेक कुमार, (सचिन ),आलोक गुप्ता,युवा मोर्चा के यंग प्रोफेशनल संदीप पटेल,मण्डल अध्यक्ष शेखर सुमन,आशिष मिश्रा,मंजय निराला,राजू कुमार सहित सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता बंधु शामिल रहे ।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *