Breaking News

विहिप की प्रखंड कार्य योजना बैठक संपन्न

 

IBN NEWS 

नानपारा : आज दिनांक 24 अगस्त 2021 मंगलवार को प्रखंड बलहा के लखैया कला ग्राम स्थित राधा स्वामी मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के आगामी होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की योजना बैठक संपन्न हुई, उक्त बैठक में 25 अगस्त से 5 सितंबर के बीच विश्व हिंदू परिषद के स्थापना कार्यक्रमों की चर्चा हुई एवं ये संकल्प लिया गया की विश्व हिंदू परिषद के स्थापना कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक गांव में हिंदू धर्म के नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार प्रसार प्रत्येक परिस्थितियों में किया जाएगा, उक्त बैठक में समाज में एकात्मता एवं समरसता की भावना को कैसे उत्पन्न किया जाय इस विषय पर विशेष मंथन हुआ, साप्ताहिक सत्संग, साप्ताहिक मिलन नियमित रूप से हो एवम् गोवंश हत्या , गो तस्करी ,अवैध धर्मांतरण , लव जेहाद जैसे राष्ट्र एवं धर्म विरोधी कृत्यों को कैसे रोका जाए इस पर विशेष चर्चा हुई ,विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में भाग लेते हुए बजरंग दल जिला संयोजक पंडित अनूप मिश्रा जी , प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष चौधरी जी खण्ड अध्यक्ष खुशी राम वर्मा जी खंड आयोजक विजय कुमार वर्मा जी खण्ड उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा जी खण्ड मंत्री सरोज कुमार वर्मा विद्यर्थी प्रमुख प्रमोद कुमार वर्मा कार्याध्यक्ष चंदिरका प्रसाद वर्मा गौरक्षा प्रमुख आशाराम यादव सह गौरक्षा प्रमुख राजितराम यादव के अतरिक्त भारी संख्या में हिंदू स्वजन उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *