Breaking News
4fdb3016 eea9 47a4 83aa 5ac13a22dd8b

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4fdb3016 eea9 47a4 83aa 5ac13a22dd8b

फरीदाबाद:शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और स्काउट्स गाइडस द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हमारा संविधान विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 132वें जयंती वर्ष के अवसर पर 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था।

प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि संविधान दिवस प्रति वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था।

संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। यद्यपि भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को ही अस्तित्व में लाया जय था। इसके पश्चात बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वें जन्मदिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की गई थी।

प्राचार्य ने बच्चों को संबोधन में कहा कि कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर,सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे,निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता। डॉ.राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ प्रदर्शक की तरह है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में आज प्रवक्ता गीता सिंह ने जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य बच्चों द्वारा संविधान दिवस पर बहुत ही आकर्षक पोस्टर बना कर सभी को अपने मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी पोस्टर बनाने वाली छात्राओं कनिष्का,कुमकुम, सरिता,लक्ष्मी,अंकिता सोने और छात्रा स्पर्श,साहिल एवम रवि का संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जागरूक करने के लिए सराहना करते हुए अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *