रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को 15 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात देंगे ।जिले में लग रहे कुल 17 प्लांट में 15 प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं ।प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल लोकार्पण के बाद इनकी सेवाएं जिले के लोगों को मिलने लगेंगी।