Breaking News

पुलिस बेटे की मां न्याय के लिए थाने का लगा रही पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

मत्स्य पालक पट्टेदार महिला पर ढाया दबंगों ने कहर

बेटा पुलिस विभाग में सेवारत है और मां को न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाने हेतु बीकापुर पुलिस द्वारा विवश किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मछली पालन के लिए मिले पट्टे के तालाब में पाली गई मछलियों को मन बढ़ एवं दबंग लोगों द्वारा जाल डालकर पकड़ पकड़ लिए जाने की शिकायत के बावजूद भी बीकापुर पुलिस मामले में कार्यवाही से कतरा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीमती शिवकुमारी पत्नी बृजलाल कोरी ग्राम- शेरपुर ,थाना- बीकापुर, तहसील बीकापुर जनपद अयोध्या की स्थाई निवासी है। विधवा व गरीब एवं कमजोर तबके की अनुसूचित जाति की महिला है। जिसके पति के नाम तालाब गाटा संख्या 143 रकबा 0.25 हेक्टेयर मत्स्य पालन का पट्टा हुआ है।

निवासी ग्राम हरिदासपुर के कुछ दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति खून्नू निषाद, पांचू निषाद पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ निषाद, लल्लन निषाद पुत्र राजू निषाद, शेषनाथ निषाद पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण निषाद तीन अज्ञात लोगों के साथ बीते 1 जुलाई को महिला के तालाब में एक बड़े जाल द्वारा मछलियां पकड़ रहे थे। सूचना मिली तो वह मौके पर अपनी बहू श्रीमती पूनम पत्नी विनोद कुमार कोरी के साथ तालाब पर मना करने पहुंंची। दबंगों ने महिला एवं उसकी बहू से अभद्रता की और जमकर मारा पीटा। तालाब से लगभग 42 किलोग्राम से 45 किलोग्राम मछलियां पकड़ ले गए।

घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे बीकापुर कोतवाली पहुंची और आरोपों के खिलाफ मुकदमा कायम किए जानेे हेतु तहरीर दी। शिकायत किए जाने के बावजूद भी बीकापुर कोतवाली पुलिस मामले मेंं दबंगों के खिलाफ के कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकी है जिसके चलते उनकेेे हौसले बुलंद हैं।
सबसे मजे की बात तो यह है कि पीड़ित महिला का बेटा भी पुलिस विभाग में ही कार्ययरत है। इसके बावजूद भी विभागीय पुलिसकर्मी मदद को हाथ नहीं बढ़ा सके हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *