Breaking News

थाना नारखी पुलिस द्वारा डॉनी उर्फ प्रदीप गैंग के शातिर अपराधी रविन्द्र कुमार गिरफ्तार, भारी मात्रा में लूट का जेवरात बरामद

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

दिनांक 24.01.2021 को थाना नारखी क्षेत्र में असन चौराहा के पास कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक श्री प्रवीन कुमार शाम के समय अपनी दुकान बन्द करके घर जाते समय डौनी उर्फ प्रदीप गैंग ने रैकी कर अवैध हथियारो के बल पर जेवरात व सामान की लूट की थी । जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना नारखी पर सर्राफा व्यापारी श्री प्रवीन कुमार ने मु0अ0स0 33/2021 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया ।

 

थाना नारखी पुलिस के अथक प्रयास से दिनांक 02.02.2021 को पुलिस मुठभेड के दौरान डौनी उर्फ प्रदीप के गैग के 04 सक्रिय बदमाशों को अवैध तमंचा, कारतूस व मुकदमा उपरोक्त की डकैती में लूटे गये जेवरात के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था ।

ज्वैलर्स से हुई लूट की दुस्हासिक घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी कुतुबपुर चनौरा थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद पर 20000/- हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था । दिनांक 18.03.2021 को वांछित/ पुरस्कार घोषित अपराधी रविन्द्र कुमार ने मा0 न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया ।
दिनांक 23.03.2021 को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लाये गये अभियुक्त रविन्द्र कुमार उपरोक्त की निशान देही पर भारी मात्रा में लूटे गये जेवरात की बरामदगी की गयी । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तः-
1-रविन्द्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी कुतुबपुर चनौरा थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद ।

बरामदगीः-
1-सफेद धातु के दो जोडी पाय़ल मय घूघरू ।
2. सफेद धातु की एक अदद हस्ली ।
3. सफेद धातु की पाँच अदद हाय ।
4. सफेद धातु के 05 अदद पायल घूघरू।
5. सफेद धातु का एक अदद पायल एस कुन्दा ।

पीसीआर पर लाने वाली टीमः-

1. प्र0नि0 के0 के0 तिवारी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद
2. एचसी 496 रोहताश कुमार थाना नारखी जिला फिरोजाबाद
3. का0 411 रिन्कू कुमार नारखी जिला फिरोजाबाद
4. का0 1374 राजेश कुमार थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *