Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 14 at 18.55.27

पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को किया गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

14/08/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा स्थानीय थाना पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।चारों अभियुक्तों के पास से 52अदद ताश के पत्ते एक अर्धजलि मोमबत्ती व कुल 4700 रुपये बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात चार अभियुक्त जुआ खेल रहे थे।तभी मुखबिर द्वारा स्थानीय पुलिस को जुआ खलने की सूचना मिली सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह अपने हमराही कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा सुनील कुमार व सौरभ यादव के साथ मौके पर पहुँच जुआ खेल रहे चारों अभियुक्तों श्रीकृष्ण पुत्र छोटेलाल निवासी रसूलपुर राजेन्द्र पुत्र चेतराम निवासी जुनेदपुर सन्तोष पुत्र रामअवध निवासी सेवढारा व मुकेश कुमार पुत्र जगराम निवासी मवई थाना मवई को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराधी संख्या 225/21 की धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया।अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर 3550 रुपये 52 अदद ताश के पत्ते व मालफड़ के 1150 रुपये कुल 4700 रुपये एक अर्धजलि मोमबत्ती बरामद की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *