पप्पू यादव ने पूछा – मुजफ्फरपुर में समीर कुमार की हत्या में दिनेश सिंह की क्या भूमिका है ?
जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. अपने बयान का वीडियो खुद पप्पू यादव के फेसबुक पर लगा है. इस वीडियो में वे मुजफ्फरपुर में संडे 23 सितंबर को एके – 47 की गोलियों से मारे गए पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या की चर्चा कर रहे हैं. जो सवाल कानों-कान पूछा जा रहा था, पप्पू् यादव ने खुले में पूछ दिया है. पप्पू यादव कह रहे हैं कि समीर कुमार की हत्या में एमएलसी दिनेश सिंह की क्या भूमिका है, जांच होनी चाहिए.पप्पू यादव कह रहे हैं कि समीर कुमार की हत्यां सुपारी देकर कराई गई है. कुल सात करोड़ रुपये की सुपारी की बात पप्पू कर रहे हैं. वे शंभू – मंटू गिरोह की चर्चा भी कर रहे हैं. कहते हैं, समीर कुमार की हत्या की कई वजहें हैं|
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …