फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। उनके कार्यालय सेक्टर-12 स्थित कृष्णा मोटर के सामने। जिसमें शहर के सभी संस्थाओं के अध्यक्ष व फरीदाबाद की मीडिया और सेक्टर-12 लघु सचिवालय के बार एसोसिएशन तथा राजनीतिक दलों ने पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
तो वहीं कुछ लोगों ने ढ़ोल नगाड़े एवं फूल मालाओं से स्वागत भी किया। तो वहीं पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली को शहर के कुछ लोगों ने फोन व सोशल मीडिया,फेसबुक के माध्यम से जन्मदिन की बधाई व मुबारकबाद दी। सुरेंद्र शर्मा बबली जिला फरीदाबाद में एक समाजसेवी और अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं जो शहर के हर सुख दुःख में शहरवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। सुबह से पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शहर के वर्गों का तांता लगा रहा।
