Breaking News
img 1 1629741972009

सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश को बुधवार तक का मौका।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए सेल्फ फाइनेंस मोड में शुरू किए बीटेक, बीएससी (एजी),एमएससी (एजी), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीकॉम (बैंकिंग एंड इश्योरेंस), बॉयोइंफार्मेटिक्स, ज्योतिष, कर्मकांड, न्यू मीडिया एडर्वटाइजिंग पीआर एंड फिल्म प्रोडक्शन समेत अन्य 63 पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए आवेदन बुधवार तक किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है  उनके पास 25 अगस्त तक का आखिरी मौका है। पाठ्यक्रम के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट(www.ddugu.ac.in) पर जानकारी हासिल की जा सकती है। प्रवेश परीक्षाओ का आयोजन 26 अगस्त से शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सीबीसीएस पैटर्न पर रोजगार परक पाठ्यक्रमों को तैयार कराया है। इनमें 23 सर्टिफिकेट, 4 डिग्री, 29 डिप्लोमा और 7 मास्टर्स कोर्स शामिल हैं। पहली बार शुरू किए गए बीटेक के चारों ब्रांच की कुल 300 सीट के लिए 2572, बीएससी कृषि की 150 सीटों के लिए 4000, बीकॉम (बैंकिंग और इंश्योरेंस) के लिए 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। कोविड महामारी के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनलाइन आवेदन की आखिरी सीमा को आगे बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है। स्नातक और परास्नातक विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू होंगी। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 10 सितंबर तक सुबह की पाली में 9:00 से 11:00 बजे तक होगी। वही परास्नातक की परीक्षाएं 14 सितंबर तक सुबह 9:00 से 11:00 और दोपहर में 2:00 से 4:00 बजे तक होंगी।

 

स्नातक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम

 

बीएससी मैथ/ होम साइंस- 26 अगस्त, बीएससी बायो/ होम साइंस-27, बीकॉम- 28, बीए- 29, एलएलबी (तीन वर्षीय)-31, बीसीए- 1सितंबर, बीएससी (बीपीटी)-2 सितंबर, बीएससी (एमएलटी)-3 सितंबर , बीएससी (एजी)-4 सितंबर, बीटेक-5 सितंबर,  बीए एलएलबी (पांच वर्षीय)-6 सितंबर, बीबीए/ बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी/सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन-7 सितंबर, बीकॉम(बैंकिंग एंड इंश्योरेंस)-9 सितंबर, बीजे/ पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया/पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन/पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म प्रोडक्शन- 10 सितंबर।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *