Breaking News

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा कोविड 19 में धूमधाम से मनाया गया ऑनलाइन मदर्स डे

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा कोरोना काल में मदर्स डे धूमधाम से ऑनलाइन मनाया गया | जिसका आयोजन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच महिला संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा की देखरेख में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की रेखा हिसार ने संयोजन किया गया | मातृ दिवस पर करवाए जाने वाले कार्यक्रम मां बच्चों की जान होती है को दो वर्ग में बांटा गया एक तो सीनियर दूसरा जूनियर सीनियर वर्ग में सभी माताओं ने अपने बच्चों से समाज को संदेश दिया कि संकट की घड़ी में घर से बाहर कैसे निकला जा सकता है यह संदेश उन्होंने ऑडियो वीडियो द्वारा दिया |

उनके विचार सुनकर मन भर आया | दूसरी तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ कि उनके घर में कोरोना के पांव पसार रखे थे फिर भी उन्होंने अपना हौसला नहीं छोड़ा उसके बावजूद भी उन्होंने एक्टिविटी में भाग लिया और बता दिया कि महिलाएं अगर मन में विश्वास भरले तो उन्हें कोई नहीं हिला सकता | सभी संदेशों में एक बार झलक रही थी वह यह थी कि उन्होंने भगवान में विश्वास रखते हुए धैर्य और लगन से आगे बढ़ने और मुसीबतों से लड़ने की सीख दी | इस महोत्सव में मध्यप्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र,पंजाब,हरियाणा राजस्थान,चंडीगढ,उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | महिलाओं ने ही नहीं बच्चे भी इस उत्सव में अव्वल रहे |

 

इस कार्यक्रम में अलका,नीरज,नंदिता चौबे,साधना सिंघवी कोटा,सिद्धिद मनचंदा की ज्योति तिवारी नरसिंहपुर मध्य प्रदेश अरुणा दुबे नरसिंहपुर,डॉ.समिक्षा,अदिति और रिया,प्रिया भारती सरोज,भारती,पंचकूला ख्याति शर्मा, भिलाई छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | किसी ने मां को रिझाने के लिए नृत्य किया तो किसी ने गाना गाया,किसी ने चाय बनाई तो किसी ने गिटार बजाया ,किसी ने अपनी चुलबुली हरकतों से मां को हंसाया और किसी ने शॉर्ट वीडियो बनाएं और बड़े से लेकर छोटे सभी ने यह बता दिया कि मां बच्चों की जान होती है |

 

कार्यक्रम की सफलता पर संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक सुश्री चित्रलेखा शर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा,धारणा अवस्थी,सपना मिश्रा,रेणुका यादव,राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट,टाटा शोभा,व समस्त टीम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी | अंबिका शर्मा ने सभी मातृ शक्ति व बच्चों को कहा है कि अगर हमें इस महा संकट की घड़ी से बाहर आना है तो हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए और ऐसी स्थिति में एक दूसरे का सहयोग बहुत ज्यादा मायने रखता है इसलिए एक दूसरे का सहयोग कीजिए |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *