Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 07 at 7.06.42 PM

10 मार्च को खेल परिसर में दूसरे सांसद खेल महोत्सव का होगा रंगारंग आगाज:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि दूसरा सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले सालों की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। इस बार छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 7.06.42 PM

प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान,नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। वहीं प्रत्येक गेम के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है और सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद से फिजिओथेरेपिस्ट डॉक्टर हर अलग अलग खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए उपस्तिथ रहेंगे। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में खेल एसोसिएशन और अधिकारियों को खेलों के बेहतर संचालन के लिए टिप्स दे रहे थे। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था,पीने का पानी,वाशरूम,रिफ्रेशमेंट आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों के सांसद खेल महोत्सव के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव साझा किए और बेहतर खेल महोत्सव के लिए नोडल अधिकारी, सहयोगी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई। इस बार की सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में पहले सात इवेंट थे। वहीं अब इन्हें दस कर दिया गया है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़,1500 मीटर, 5000 मीटर,लोंग जंग,ट्रिपल जंप, हाई जंप,रिले रेस (4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर) शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉट पुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी।

इसके अलावा फुटबाल,बास्केटबाल,वॉलीबॉल,हॉकी,खो-खो,कबड्डी नेशनल,कबड्डी सर्किल,बैडमिंटन, रस्साकस्सी,पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग,कुश्ती,टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से पहले शनिवार को एक मैराथन भी जागरूकता के लिए आयोजित की गई। बैठक में एडीसी अपराजिता,एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया,सीटीएम अमित मान, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरराज सहित अलग-अलग खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 08 20 15 05 18 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया – आधुनिक भारत के निर्माता और युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA सलेमपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *