Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 19 at 8.52.09 AM

नई फ्लोरिडा आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर का किया सम्मान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 19 at 8.52.09 AM

फरीदाबाद:सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी में संपन्न हुए आरडब्ल्यूए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित टीम ने विधायक राजेश नागर से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। नई टीम ने कहा कि वह विधायक से विकास कार्यों में सहयोग मांगने के लिए यहां आए थे। हमने उन्हें अपनी नई टीम से परिचित करवाया और भविष्य में हर प्रकार के सहयोग की बात कही। विधायक राजेश नागर ने बताया कि यह प्रसन्नता की बात है कि नई आरडब्ल्यूए की टीम में अधिकांश प्रमुख पदों पर महिला प्रत्याशी विजयी रही हैं। जो कि नारी शक्ति के बढ़ते कदमों को दिखाता है। हमारी भाजपा सरकार और संगठन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करने के लिए काम करते हैं।

यही कारण है कि हरियाणा में बेटा बेटी का अनुपात बहुत तेजी से सुधरा है। वहीं बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को सह शिक्षा और सीबीएसई मॉडल बनाया जा रहा है। नागर ने कहा कि हर वर्ग को सुविधा संपन्न बनाने वाली भाजपा जैसी सरकार हरियाणा में पहले कभी नहीं हुई। भाजपा के लिए सबसे पहले देश है,परिवार सबसे बाद में क्योंकि हम यह मानते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के लिए अपना जीवन दे रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश की तरक्की में अपना पसीना लगा रहे हैं। सीएम ने हरियाणा की जनता का दिल जीता है और अब एक अक्टूबर को हरियाणा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार है।

आप लोग भी हमारा सहयोग करें। मैं तो पहले के जैसे आपके लिए हमेशा उपलब्ध हूं। इस अवसर पर फ्लोरिडा आरडब्ल्यूए की नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट प्रियंका कुमारी,वाइस प्रेसिडेंट मोनिका मेहरा,जनरल सेक्रेटरी निवेदिता मिश्रा,जॉइंट सेक्रेटरी तरुण सिंह,ट्रेजरर बीके सैनी,एग्जीक्यूटिव मेंबर दिनेश चंद्र द्विवेदी,संदीप कुमार,अंजू कुमारी राजपूत,कुशल शर्मा,दीप्ति मेहता,अंजू कुमारी,भुवन चंद्र,प्रीति शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *