Breaking News

चलती हुई ट्रेन के आगे कूदने से नेपाली युवक की हुयी दर्दनाक मौत

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा-घुघली रेलवे स्टेशन के बीच बंदी गांव के सामने आज रविवार को 19037 डाउन अवध एक्सप्रेस की चपेट मे आने से एक युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गयी।मृतक के पास से नेपाली पासपोर्ट मिला जिससे उसकी पहचान नेपाल राष्ट्र के नवल परासी निवासी श्रीनिवास कोइरी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लोगों का कहना है कि मृत युवक काफी देर से ट्रेन की पटरी के बगल में एक खेत के मेड़ पर बैठा हुआ था और ट्रेन आते ही उसके सामने कूद गया ।इस बाबत कोठीभार थानाध्यक्ष उमेश कुमार का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है, शव की पहचान नेपाल निवासी श्रीनिवास के रूप में हुई है, जांच पड़ताल जारी है।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *