फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर एक में नवरात्रि के शुभारंभ पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और महारानी पेंट्स एवं सी-दास ग्रुप के चेयरमैन बलदेव राज भाटिया, चरणजीत, रोहित भाटिया, राज कुमार चौधरी और रमेश भारद्वाज ने माता रानी की ज्योत प्रज्वलित की और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।
भव्य पूजा और शुभकामनाएं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर नौ दिनों तक हर घर में माता रानी की पूजा अर्चना होगी। श्रद्धालु पूर्ण आस्था के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मंदिर कमेटी का स्वागत मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने मुख्य अतिथि मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और बीआर भाटिया का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में नवरात्रि का पर्व एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मंदिर में भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है, जो पूरे नौ दिनों तक जारी रहेगा और माता रानी का गुणगान किया जाएगा। डॉ. भाटिया ने सृष्टि की मंगल कामना के लिए माता रानी से प्रार्थना की।
दान और सहयोग बलदेव राज भाटिया ने कहा कि इस मंदिर से उनके बड़े बुजुर्ग जुड़े हुए थे और वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वे यहां आकर माता रानी और बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सके। उन्होंने समाज की भलाई और क्षेत्रवासियों की मंगल कामना हेतु प्रार्थना की। बलदेव राज भाटिया ने मंदिर में सहयोग के रूप में ₹1,00,000 की राशि भी दान की।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति इस अवसर पर चेयरमैन बंसीलाल कुकरेजा, वेद भाटिया, राकेश भाटिया, पार्षद लिखी चपराना, आई.एस. जैन, श्रीपाल जैन वाल, जगत भाटिया, ललित भाटिया, प्रेम भाटिया, राकेश खन्ना, जनक भाटिया, शैला कपूर, सोनिया अरोड़ा, बसंत बिल्ला, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, राजू भाटिया, गगन अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सागर भाटिया, चमन भाटिया, अरविंद शर्मा, भरत कपूर, मुकुल कपूर, जतिन गांधी, विशाल भाटिया, अजय शर्मा, संदीप यादव, वंश कपूर, सत्यम अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।