Breaking News

नाहर ब्लड बैंक द्वारा तीन विशाल रक्तदान शिविर आज

 

मनीष दवे IBN NEWS

 

भीनमाल। नाहर ब्लड सेण्टर द्वारा भीनमाल, सायला और रानीवाड़ा में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन विकास भवन में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज नाहर ब्लड सेण्टर द्वारा 3 विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। यह शिविर भीनमाल के विकास भवन, सायला

के भंडारी धर्मशाला और सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रानीवाड़ा में किया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। युवा वर्ग से अनुरोध है की वो इस अभूतपूर्व आयोजन का हिस्सा बनें औरअमूल्य जीवन बचाएं। शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा, रक्त सेवा दल संस्थान और नाहर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा हैl

पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविरों का आयोजन रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

एक बार रक्तदान करने से न सिर्फ तीन अमूल्य जीवन बचाए जा सकते है बल्कि रक्तदान करने वाले को भी स्वास्थय लाभ मिलता है। जैसे शरीर में रक्त का उत्पादन बढ़ जाता है, रक्तदाता को ब्लड कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। रक्तदाता ह्रदय, लिवर और कोलेस्ट्रॉल की बीमारियों से भी बचा रहता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *