Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 31 at 12.35.58 AM

मातृ शक्तियों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच की गंगा आरती

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्षा अमिता गुप्ता ने किया आरती-पूजन

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह ने किया मां गंगा की आरती पूजन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से की जाने वाली साप्ताहिक गंगा आरती-पूजन मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ।
मातृशक्तियों द्वारा बृहस्पतिवार को सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मां गंगा की आरती-पूजन की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्षा अमिता गुप्ता ने किया। उन्होंने सबसे पहले मुख्य मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया।
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धि गुप्ता और मीना श्रीवास्तव ने गणेश वंदना से की। इसके बाद बजरंग बली, लक्ष्मी नारायण की और फिर मां गंगा की आरती पूजन किया गया। इस बीच मंत्रोचार और घंट-घड़ियाल गूंज रहे थे। इसके गूंज से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा।
विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 283वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने बताया कि सावन माह प्रारंभ हो चुका है। भगवान शिव के प्रिय इस मास में सरोवर परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूरे माह जलाभिषेक किया जाता है। इसके अलावा इस मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त अभिषेक पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां पर वेद ब्राम्हणों द्वारा रुद्राभिषेक पूरे माह चलता है। विगत कई दशकों से इस धाम सरोवर परिसर में समिति द्वारा नाग पंचमी को एक मेला आयोजित कराया जाता है। जिसमें कलाकृति की वस्तुएं, अनेकों तरह के झूले सहित बच्चों के मनोरंजन की हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस पर्व पर यहां दूर दराज से महिलाएं अपने भाई संग गुड़िया पीटने की परंपरा आज भी निभाई जाती है।
अमरदीप ने बताया कि समिति द्वारा निरंतर सरोवर सहित समस्त मंदिरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख में अग्रणी भूमिका में रहती है। साप्ताहिक गंगा आरती विगत वर्ष 2015 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाता है।
सचिव, शीतल मिश्र ने बताया कि धाम सरोवर की रख रखाव समिति द्वारा दशकों से संचालित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि समिति हमेशा सरोवर के हित में कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पटेल, रत्नेश मौर्या, अमरदीप गुप्ता, शीतल मिश्र, दिव्य प्रताप सिंह ‘गोलू’, मोनु गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, प्रतिक सिंह, नीहारिका त्रिपाठी, श्वेता श्रीवास्तव, नेहा मणि आर्या, दीपा पाण्डेय, सिद्धि गुप्ता, घनश्याम पासवान, सुबोध श्रीवास्तव, मधु सोनकर, वन्दना गुप्ता, रंजना गुप्ता, आकाश कुमार, समरेन्दू सिंह, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *