Breaking News

विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का बैठक सम्पन्न

बैठक के दौरान प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ मव हुए घायल व मृतक परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की प्रकटIMG 20250131 WA0002

मीरजापुर। डोंगिया मेन कैनाल कैनाल समिति और भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर इकाई की आवश्यक बैठक अहरौरा बांध पर सम्पन्न हुई।

इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने बताया कि किसानो से सम्बंधित निम्न प्रस्ताव पारित जिसमें 30 जनवरी से अहरौरा बांध से मेन कैनाल नहर संचालित की गई है, जब भी जरूरत पड़ेगी तुरंत डोंगिया बांध से पानी मेन कैनाल को दिया जाएगा।

⁰0डोंगिया बांध का जलस्तर लगभग 543 फीट पर है, और अहरौरा बांध का जलस्तर 335 फीट पर है, 4 फरवरी को सुबह आठ बजे दिन को बांध से गरई प्रणाली को पानी दिया जाएगा नहरो के संचालन के समय सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण सहयोग करते रहेंगे।

बैठक के अंत में प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ से घायल व मृतक परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके बैठक की अध्यक्षता शिव प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष और संचालन वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …