Breaking News
0d3f3b72 b787 48d9 9e10 83c5d07fe3f6

शिरडी साईं बाबा स्कूल में गणित कार्यशाला का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0d3f3b72 b787 48d9 9e10 83c5d07fe3f6

फरीदाबाद:सेक्टर-86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल में नेशनल काउंसिल सांइन्स एण्ड टेक्नोलोजी कम्यूनिकेशन भारत सरकार और कुंदन वैलफेयर ऐसोसिएशन के तत्वाधान में गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में शिरडी साई बाबा स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ डीसी मॉडल सीनियर सैकेन्डरी स्कूल,मनसकृति स्कूल, श्रद्धा मन्दिर स्कूल के शिक्षकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ प्रधानाचार्या बीनू शर्मा और प्रमुख प्रशिक्षक गुरूमीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

महान गणितज्ञ गुरूमित सिंह ने शिक्षकों को गणित की बारीकियाँ समझाई साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे छात्रों के समक्ष गणित को एक रोचक विषय बनाकर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

कार्यशाला के दौरान सभी शिक्षकों को मैथ किट भी दी गई। साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और गणित ही नहीं बल्कि प्रत्येक विषय पर साई धाम इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा।

हमारा सपना है कि भारत के प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को सही शिक्षा मिले। इस प्रकार की कार्यशालाओं से हमारे शिक्षक हमारी मुहिम में मील के पत्थर साबित होंगे।

कार्यक्रम में डा.रितु शर्मा,हरजिन्दर गोगना, अनामिका और योगेश शामिल रहे। प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने कार्यशाला में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों का धन्यवाद किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *