Breaking News

धर्म परिवर्तन कर हिन्दू महिला से की शादी,नकद और जेवर लेकर फरार,थाने पहुंची पत्नी।

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर ।कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के कुनवार गांव के हब्बीबुल्लाह खान पुत्र हफीजुल्लाह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर के एक हिन्दू महिला से शादी कर महिला को झांसा देकर गाँव चला आया। विशाखापट्टनम शहर से चलकर खोजते हुए ममता उर्फ़ ममीषा खान शुक्रवार को कैम्पियरगंज थाने में आकर अपनी आप बीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी।

महिला द्वारा बताया गया कि मेरी शादी पहले हुई थी। जिससे तीन बच्चे एक लड़की (16) और दो लड़के (14 और 12) वर्ष भी है। लेकिन पति का असमय मृत्यु होने के कारण अकेले ही रहते थे। कुछ सालों से गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के कुनवार निवासी हब्बीबुल्लाह विशाखापट्टनम में एक प्राइवेट कम्पनी में कार्य करता था।और मेरे मकान के नीचे रहता था। धीरे -धीरे नजदीकी बढ़ने लगी और अपने प्रेम पास में फंसाकर 2016-17 में अपने विश्वास में लेकर धर्म परिवर्तित कराकर मुस्लिम रीतरिवाज से विवाह रचाई। खुशी खुशी साथ रहने लगे। और बाद में गांव में घर नहीं होने के कारण गांव नहीं लाने की असमर्थ जता रहा था। और घर बनवाने के नाम पर बारह लाख पांच हजार रूपये और तीन तोला सोना धोखे से ले लिया। शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरे 16 वर्षीया बेटी पर उसकी निगाहे बुरी होने लगी। और उसके ऊपर अवैध सम्बन्ध का दबाव बनाने लगा। इस बात को लेकर आए दिन मारपीट करने लगा। बेटी के साथ अवैध संबध बनाने से रोकने पर जुलाई में गांव में घर बनवाने और अन्य जरुरी कार्यो के नाम पर अपने पैतृक गांव आ गया। जब फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद बताने लगा। इंतजार के बाद जब कोई खोज खबर नहीं मिला तो खोजते हुए कैम्पियरगंज थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
पत्नी के नाम के साथ बदल दिया बच्चो का नाम–

ममता ने बताया कि हब्बीबुल्लाह द्वारा मेरा नाम बदलने के बाद मेरे बच्चों का नाम बदलने का दबाव बनाते हुए बेटी का नाम बसुधा हंसदा से निशा खान और बेटे नाम किसान हंसदा से बदलकर अहमद खान रख दिया है। और मुस्लिम धर्म के अनुसार नवाज और अन्य धार्मिक कार्य करने के लिए दबाव बनाता था।

पति के साथ जाने की जिद्द,पति ले जाने से किया मना–

ममता उर्फ ममीशा खान कैम्पियरगंज पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि साहब मेरा घर बसा दीजिए।उसको जेल भेजकर या कोई कानूनी करवाई कर अपना बसा बसाया घर नहीं उजाड़ना चाहती हूँ।लेकिन पति हबीबुल्लाह जो कि पहले से शादी-शुदा और तीन बच्चों का पिता है। ममता को घर ले जाने से मना कर रहा था।

“महिला द्वारा तहरीर दी गयी है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। अगर बात नहीं बनी तो जांचकर उचित करवाई किया जाएगा।”
— सत्यप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *