Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 30 at 9.39.00 PM

मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है:कृष्ण पाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वामी मन की बात कार्यक्रम को देश के करोड़ों लोगों ने आज सुना है। जो आज विश्व का एक कीर्तिमान बनने जा रहा है। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सेक्टर-91,सेहतपुर में दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शिरकत की।

WhatsApp Image 2023 04 30 at 9.39.00 PM
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना,यह काम वो ही व्यक्ति कर सकता है जिसका मन बड़ा होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सामाजिक अभियानों को गति मिली है। चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सेल्फी विद डॉटर,स्वच्छ भारत अभियान और दूसरे सामाजिक अभियान हो उन सब को मन की बात कार्यक्रम से एक गति मिली है। खिलौने बनाने की बात हो तो आज 95% खिलौने देश में बनने लगे हैं। जिन विषयों पर प्रधानमंत्री ने मन की बात की उन विषयों ने सामाजिक क्षेत्र में काफी गति पकड़ी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री दिल्ली बन कर दिल्ली आए तो उनकी सोच में हमेशा लोगों से मिलने का मन करता है लेकिन अब काम बहुत ज्यादा है और समय बहुत कम तो ऐसे में वह देश के उन लोगों से कैसे आजीवन संपर्क रखूंगा जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाया तो उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को माध्यम बनाया और मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से रूबरू हुए। आईआईएम रोहतक का सर्वे आया है कि अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग मोदी जी के मन की बात को सुन चुके हैं और 55% लोग वह को इस कार्यक्रम के माध्यम से सफलता भी प्राप्त हुई है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में एक नई चेतना नई स्फूर्ति एक नया माहौल बना है और हर सामाजिक क्षेत्र में जो लोग सामाजिक कार्य कर रहे हैं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए जिनको कोई नहीं जानता था जिनका कोई पता नहीं था तो मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को देश के लोगों से रूबरू मोदी जी ने कराया है। आज का दिन सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है आज करोड़ों की संख्या में भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से जोड़कर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।

फरीदाबाद लोकसभा के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में 900 जगहों पर मोदी जी की 100वी मन की बात एपिसोड को सुनाया गया है। इसके अलावा भी लाखों की संख्या में लोगों ने अपने घरों में सहपरिवार बैठकर टीवी पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना हैं। हरियाणा प्रदेश के जिला पानीपत के सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर जिसको पूरी दुनिया में बहुत ख्याति मिली। ये देश से लेकर विदेश में बहुत चला। ये सेल्फी का मुद्दा नहीं था ये बेटियों से जुड़ा था जिसमें लोगों ने बहुत शानदार तरीके से भाग लिया। इस अभियान का मकसद लोगों को जीवन में बेटी के महत्व को समझाना था।

बहुत से लोगों ने सेल्फी विथ डॉटर को एक बहुत बड़ा अभियान बना दिया बेटियों के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का काम किया। बेटियों ने हमारे देश का गौरव इस दुनिया में बढ़ाया है तिरंगे को विदेशों में लहराया है बेटियों की चिंता मोदी जी और मनोहर जी दोनों को है। आज मोदी जी ग्लोबल लीडर है अंतरराष्ट्रीय नेता हैं आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है विरोधी हमारे बारे में क्या सोचते हैं हमें इसकी चिंता नहीं है हमें चिंता रहती है देश की और देश के लोगों की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *