Ibn24×7news
महराजगंज
विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण की वोटिंग हेतु जनपद महराजगंज से पुलिस फोर्स चुनाव कराने हेतु जनपद अलीगढ़, बरेली, हमीरपुर व रायबरेली के लिए रवाना की गई।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस फोर्स- 273 उप निरीक्षक, 2055 हेड कांस्टेबल/व कांस्टेबल को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एकत्र करके चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ किया गया। मतदान के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से सतर्कता पूर्वक ड्यूटी निर्वहन के निर्देश दिए गए। कोविड-19 सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कोविड किट, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया। साथ ही साथ पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों मे प्राथमिक उपचार किट भी उपलब्ध कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार द्वारा गोष्ठी का संचालन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही साथ कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोग मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।