Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 19 at 20.36.41

गांव तिलपत में हुई महापंचायत, मंदिर की जमीन बेचने का लगा आरोप

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःगांव तिलपत बाबा सूरदास की तपो स्थली है। बाबा सूरदास मन्दिर की जमीन जो कि बाबा सूरदास ने एक बैरागी परिवार को गुजारा करने के लिए व मन्दिर में सेवा करते रहने के नाम पर दी थी,अब उस बैरागी ने इस बाबा सूरदास मन्दिर की जमीन को डीलरो को बेच दिया। जिसको लेकर गांव तिलपत के सभी ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वीरवार को इस संदर्भ में बाबा सूरदास मन्दिर ट्रस्ट व गांव तिलपत के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई,जिसमें इस जमीन को वापस मन्दिर को सौंपे जाने की मांग रखी गई है।

इस पंचायत में उत्तर प्रदेश, दिल्ली,पंजाब,हरियाणा से सैंकड़ों मौजिज व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, शराष्ट्री अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा को महापंचायत की अध्यक्षता करने का प्रस्ताव रखा, जिसको सभी ने एक मत से पारित किया। सभी वक्ताओं ने पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली महापंचायत के अध्यक्ष से अनुमति लेकर अपने-अपने वक्तव्य रखे। महापंचायत में सर्वसम्मति से 21 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है,जो इस जमीन की पैरवी करने के लिए कार्य करेगी। इस बैठक का मंच संचालन पं.अवनेश शर्मा, पल्ला ने किया।

 

महापंचायत को पं सुरेन्द्र शर्मा बबली,राजेश नागर विधायक,पूर्व विधायक ललित नागर,राम सिंह पूर्व विधायक,पं. एल.आर.शर्मा,पं.ईश्वर नम्बरदार,पं.राम सिंह,पं.पिंटू सरपंच,पं.पोहप नम्बरदार,पं. राधाचरण,पं.हरी सिंह पार्षद,पं. रविन्द्र पाराशर,पं.राजबीर नम्बरदार आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर परमानन्द यादव,पं.बिसन नम्बरदार,पं. चिरंजीव,पं.बुधराम,पं.जगराम,पं. निर्मल,पं.बबल सरपंच,पं.वेद प्रकाश निठारी,पं.हर्ष कौशिक पल्ला,पं.योगेश,पं.शिवकुमार,पं. ब्रजगोपाल,पं.ललिता प्रसाद,पं. बुधराम शास्त्री,रामरतन,रणबीर, दहिसरा,पं.सतीश माजरा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *