Breaking News

भव्य श्री को कृपा कथा महोत्सव शुरू हुआ

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

111 कलश शोभायात्रा निकली लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत सत्कार किया। कथा 24 मार्च से 30 मार्च तक होगी बीगोद्– बुधवार को कस्बे के चावंड माता गौशाला परिसर मैं भव्य श्री को कृपा महोत्सव कथा शुरू हुई। कथा 24 मार्च से 30 मार्च तक सांय 7 बजे से रात्रि को 10:00 बजे तक होगी। कथा से पूर्व नृसिंह द्वारा मंदिर से 111 कलश यात्रा शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती भी निकली। शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर तीन की पंक्ति में कलश लेकर कर पूज्य साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती के सानिध्य में चल रही। मार्ग मे गौ माता की ,

श्री कृष्ण कन्हैया लाल की जय मार्ग गूंज उठा। कलश यात्रा का मार्ग में ग्रामीणो ने फूल बरसाकर आदर सत्कार स्वागत किया। शोभा यात्रा कथा स्थल पर पहुंची पूज्या साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती जी के मुख से कथा के प्रथम दिन गौ माता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। दीदी ने कहा कि भगवान की कृपा नहीं होगी जब तक सत्संग नहीं लाभ नही मिलेगा। बिना विवेक सत्संग ना होए। पंडाल में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष गौ भक्त गो कथा का रसवाधन कर आनंद ले रहे थे। गो कथा में भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर आनंद लिया।

 

अतिथियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर आदर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकेश कुमार नागौरी, देवी लाल नायक ,मोहन लाल खटीक ,गोपाल सिंधी, मूलचंद खटीक , श्याम लाल खटीक रमेश नागोरी महिला कार्यकर्ता सहित गांव के प्रबुद्ध नागरिक प्रवचन उपस्थित थे। गौ कथा का प्रसारण धेनु टीवी युटुब चैनल गौ माता पर होगा। कथा से प्राप्त राशि को स्थानीय गौशाला व्यवस्था हेतु लगाया जायेगा ।( फोटो कैप्शन- महिलाएं कलश लेकर चलती हुई कलश , दीदी स्टेज पर परिक्रमा लगाकर गो कथा शुरू करती) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *