Breaking News

लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर लगे कैमरों से वेबकास्टिंग के जरिए रखी कड़ी नजर:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक तथा निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए वेबकास्टिंग से कड़ी निगरानी की गयी। सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से सीधी पहुंच रही,जिससे सरलता से निगरानी का कार्य सम्पन्न हुआ। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन नई तकनीक के साथ चुनाव प्रक्रिया के मतदान में मदद ले रहा है।

IMG 20240526 WA0020

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर लगे कैमरो के माध्यम से वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की। चुनाव प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के सम्पन्न कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के साथ कमिश्नर आयुक्त पुलिस राकेश कुमार भी इस मॉनिटरिंग में निरन्तर नजर जमाए शामिल रहे। आम लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान केंद्रों के अंदर एवं बाहर दोनों ओर से फील्ड पर विभिन्न स्तरों से मॉनिटरिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि जिला प्रशासनिक अधिकारी वेबकास्टिंग के लिए नियुक्त नोडल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जिला में मतदान क्रियान्वयन संबंधित चल रही गतिविधियों की समीक्षा प्रशासनिक स्तर पर निरंतरता के साथ की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *