रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबादःरेडवुड रेजिडेंसी सेक्टर-78 में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ राम गुर्जर,संदीप राजपूत एवं मुकेश सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बिंदु नन्हे मुन्ने बच्चों के राधा कृष्ण स्वरूप में दर्शन,बच्चों की नृत्य कला,भक्ति गीत एवं भजन मंडली रहे। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर सोसायटी की आशिमा नैयर ने अपने भक्ति गीतों के द्वारा सभी का मन मोह लिया और डॉ.तरुण विरमानी ने मंच का समा बांध दिया। अंत में कृष्ण के स्नान के बाद सभी ने मिलकर प्रतिज्ञा ली कि आगे से सभी त्योहारों को इसी प्रकार मनाया जाएगा। जिससे कि सोसायटी में अमन शांति एवं भाईचारे की भावना को प्रोत्साहन मिले। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे शिवानी,जिया,ताशवी, अनीरा सिन्हा,खुशी विरमानी, गतिका,हर्षिता,रिया,प्रिया एवं सेजल रहे। इस कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के सभी लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इसका पूरा आनंद उठाया। उप समिति ने कार्यक्रम का पूरा श्रेय अपनी टीम के सदस्यों,बच्चों और रेडवुड रेजीडेंसी के निवासियों को दिया l