Breaking News

जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने मनाया जजपा प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस फरीदाबाद में जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संयोजन में तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ने केक काटा,वहीं कबूतरों को आसमान में उड़ाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला दोनों भाईयों ने हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है। यह दोनों युवा न केवल हरियाणा बल्कि देश के युवाओं के लिए आईकन बनकर उभरे है।

IMG 20230221 WA0003उन्होंने कहा कि,जिस प्रकार से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में रहकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे है,उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए दिग्विजय चौटाला भी प्रदेश में युवाओं को एकजुट करके राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे है। राजेश भाटिया ने कहा कि,आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते है और कामना करते है कि वह राजनीति में उच्च मुकाम हासिल करके देश-प्रदेश के लोगों की सेवा करते रहे। इस मौके पर हरमीत कौर,अजय भड़ाना,नलिन हुड्डा,कृष्ण,करामत अली,अजय सिंह चौधरी,संदीप कपासिया,अख्तर हुसैन,दीपक चौधरी,गगन अरोड़ा,नंदराम पाहिल,सीमा सितोरिया,प्रेम कृष्ण आर्या,परविंदर सिंह,खुर्शीद अल्वी,बॉबी सितोरिया,विशाल भाटिया,अरविंद शर्मा,साहिब सिंह विर्क,रिंकल भाटिया,कृष्ण कपासिया,कुनाल वर्मा,अब्दुल सत्तार,अशोक तंवर,लतीफ कुरेशी,प्रेमपाल,राहुल गोस्वामी, सागर सरपंच,रोहताश कुमार, अमर बजाज,मानिक मोहन शर्मा,डॉक्टर देवेंद्र बक्शी व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *