Breaking News

झाँसी: मध्य प्रदेश पुलिस की फर्जी बर्दी पहिनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस की फर्जी बर्दी पहिनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
झांसी 8 जून l सीपरी बाजार थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय की तेज निगाहों से अराजकतत्व बच नहीं सकते. यह बात उस वक्त साबित हो गई जब मध्य प्रदेश पुलिस के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे एक युवक को दबोच लिया।
पुलिस ने पकड़े गए युवक जयपाल सिंह के कब्जे से 1337 अदद पीली धातु की गिन्नी, एक तमंचा 315 बोर, आधार कार्ड , मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी को बरामद किया गया। आरोपी जयपाल खुद को मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात बताकर लोगों को गुमराह करता था। इस बात की तस्दीक उस वक्त हुई जब मध्य प्रदेश केजहांगीराबाद थाने पर पुलिस से संपर्क किया गया। तब जानकारी मिली जयपाल सिंह बघेल नाम का कोई भी उपनिरीक्षक तैनात नहीं है। शिवपुरी निवासी जयपाल सिंह बघेल और संतोष कुशवाहा से पुलिस ने गहन पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि आरोपी जमीन के अंदर धन गड़े होने का लालच देकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे। मुखबिर खास की सूचना पर सीपरी बाजार थानाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक उदयवीर सिंह, उप निरीक्षक जितेन्दर सिंह तक्खर सिपाही राजीव और मुकेश कुमार ने शिवानी तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार फर्जी पुलिस कर्मी जयपाल सिंह बघैल ने अपने क्षेत्र में पुलिसिया रोब गालिब कर रखा था। पुलिस की परीक्षा में फेल होने के बावजूद जयपाल ने परिवार और रिश्तेदारों को बताया कि उसका चयन हो गया है। जिसके आधार पर जयपाल की शादी भी तय हो गयी थी। हालांकि इस खुलासे के बाद से कई लोगों ने राहत श्वांस ली है।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *