Breaking News

झांसी : साइकिल सवार छात्रों को डी सी एम वाहन ने रौंदा,एक छात्र की मौत

झांसी 8 जून। साइकिल सवार छात्रों को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। दूसरे को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर किया गया।

जबकि तीसरा साथी मामूली चुटहिल हो गया। तीन बहिनों के बीच मृतक छात्र परिवार का इकलौता चिराग था।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरौरी निवासी छात्र राजीव 16 बर्ष पुत्र राजू साहू, आशीष 16 पुत्र छोटेलाल, सुरेन्द्र उर्फ बबलू 17 बर्ष पुत्र मनप्यारे को स्कूल बुलाया गया था।
प्रत्यक्षदर्शी हरीकिशुन पुत्र मोतीलाल लोधी ने बताया कि उक्त छात्र साइकिलों से जैसे ही गांव के रोड से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सडक पर आये तभी पीछेे से आ रहे वाहन डी.सी.एम. क्रमांक यू.पी.92-टी.6724 ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें साईकिलें मौके पर रबड बन गई। वहीं दो छात्रों राजीव व आशीष के चीथडे उड गये जबकि एक अन्य उछलकर खेत की खाई में जा गिरा। सभी को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर लाया गया।जहाँ आशीष को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजीव की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर किया गया। जबकि मामूली चुटहिल हुये सुरेन्द्र का उपचार किया गया। सूचना 100 नम्बर को दी गई तब तक वाहन सहित चालक भाग गया। मृतक आशीष के बारे मे बताया कि वह तीन बहिनों में इकलौता भाई व घर का चिराग था। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पी.एम. के लिये भेज दिया।
रिपोर्ट- महेन्द्र सिंह सोलंकी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *