Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा से बदलेगी देश की राजनैतिक फिजा : बलजीत कौशिक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट13 3

फरीदाबाद:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा सहित फरीदाबाद जिले के कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी भागेदारी निभाई।

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राम किशन गुर्जर,शमशेर गोगी विधायक,प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक,सत्यवीर डागर, मोहम्मद बिलाल,प्रदीप जैलदार, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा,मोनू ढिल्लो,राकेश तंवर आदि ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और इस ऐतिहासिक लम्हों के गवाह बने।

इस दौरान यात्रा में शामिल बलजीत कौशिक ने राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए उन्हें इस यात्रा को हरियाणा लाने के लिए निमंत्रण भी दिया।

श्री कौशिक ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की राजनैतिक फिजा बदलने का काम करेगी क्योंकि जिस लक्ष्य का लेकर राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है,उसकी सभी प्रशंसा कर रहे है और देश की छत्तीस बिरादरी के लोग इस यात्रा को अपना समर्थन दे रहे है। बलजीत कौशिक ने कहा कि देश के राजनैतिक इतिहास में आज तक इतनी लम्बी यात्रा किसी राजनेता ने नहीं निकाली,लेकिन राहुल गांधी ने यह यात्रा निकालकर साबित कर दिया कि वह देश की जनता के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर सकते है। वहीं यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की चर्चाएं देश ही नहीं अपितु विदेशों तक हो रही है और यह यात्रा एक बार फिर से देश में कांग्रेस को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाएगी क्योंकि जो लक्ष्य लेकर राहुल गांधी ने इस यात्रा का आरंभ किया था।

अब हर वर्ग के लोग इस यात्रा से जुड़कर उन्हें अपना समर्थन दे रहे है और इस यात्रा के सार्थक परिणाम वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में स्पष्ट दिखेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *