Breaking News

पुलिस ऑफिस तथागत सभागार में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में पॉक्सों एक्ट से संबंधित विवेचनाओं के संबंध में  व मानव तस्करी रोकने हेतु अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्यालय महिला एवं बाल कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद मे नियुक्त विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो केस के  जुनैद बनाम राज्य निर्णय  में दिये गये निर्देशों को भली-भांति अनुपालन करने तथा विभिन्न स्टेक होल्डरों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए आज दिनांक 17.03.2022 को जनपद के पुलिस ऑफिस सभागार में प्रशिक्षित किया गया ।

IMG 20220317 WA0028मीटिंग में पॉक्सो एक्ट की विवेचना संबंधी बारीकियों, मेडिकल केयर एवं आयु निर्धारण परीक्षण संबंधी तथ्यों के प्रभावी संकलन के बारे में काफी गहराई से चर्चा की गयी । पॉक्सो एक्ट में पड़ने वाली बेल अप्लिकेशन पर कार्यवाही के संबंध में जुनैद बनाम राज्य केस में उल्लिखित बिन्दुओं को लागू करने के बारे में व इस तरह के प्रकरणों के समस्त स्टेक होल्डरों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर  अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के बारें में प्रशिक्षण दिया गया । जनपद में मानव तस्करी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर मानव तस्करी को रोकने हेतु अधिक दक्षता व तत्परता से कार्य करने के बारें में कार्ययोजना लागू करने हेतु चर्चा की गयी । मीटिंग की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक  निवेश कटियार द्वारा की गयी । मीटिंग में  जनपद के समस्त बाल कल्याण समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण  के अलावा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिरी लाइन, अभियोजन अधिकारी पॉक्सो,  सीडब्ल्यूसी  तथा जनपद के समस्त बाल पुलिस कल्याण अधिकारी मौजूद रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *