Breaking News

मोरंग बालू की जगह लोकल बालू का नाली बनाने में हो रहा प्रयोग ,EO ने कहा लोकल बालू के इस्तेमाल की इजाजत नहीं

 

रिपोर्ट ibn टीम सिसवा बाजार-महराजगंज

 

सिसवा नगर पालिका परिषद अन्तर्गत नौका टोला में निर्माण हो रही सीमेंट वाली नाली में मोरंग की जगह लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है जो टेण्डर के खिलाफ है और इस तरह का निर्माण कार्य में धांधली को ही दर्शाता है।

इस बाबत अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मोरंग बालू का इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि लोकल या सफेद बालू का इस्तेमाल मानक के विपरीत होगा।बताते चले कि सिसवा नगर पालिका परिषद अन्तर्गत सीमेंट वाली सड़कों व नालियों का निर्माण बड़ी तेजी से हो रहा है लेकिन निर्माण में कुछ ठेकेदार जम कर टेण्डर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग कर धांधली कर रहे है इसी तरह का उदाहरण नौका टोला में भी देखने को मिला जहा पिछले तीन दिनो पहले सीमेंट वाली नालियों का निर्माण शुरू हुआ तो यहां भी टेण्डर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मोरंग की जगह लोकल सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। वैसे दिखावे के लिए बगल में थोड़ा सा मोरंग रख दिया गया है कि लोग देखते रहे और लोकल सफेद बालू से निर्माण कार्य चलता रहे। इस सन्दर्भ में जब अधिशासी अधिकारी से बात की गयी तो उन्होने कहा मोरंग से ही निर्माण होना है, लोकल सफेद बालू नही इस्तेमाल होगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *