Breaking News
IMG 20220228 222800

जनपद महाराजगंज में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महाराजगंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते व विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुये पीएम मोदी ने कहा कि जिन जिलों को घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं तथा जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं।

महाराजगंज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जिसमे नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछने के साथ ही साथ महाराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तभी तो सबको इसका लाभ मिलेगा और इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है।आगे उन्होंने कहा क‍ि हमने केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है, नाम दिया है। ब्राइबेंट विलेज बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है जो इस इलाके से हैं और भौगोलिक स्थिति से वाकिफ हैं, इसलिए वह सब जानते हैं। अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाकर परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं क्योंकि वह चाहते हैं उनके परिवार के लिए सारी सुख सुविधाएं हों लेकिन वे गरीब के हालत की तनिक भी चिंता नहीं करते जबकि हम गरीब के लिए यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। घोर परिवार वादियों को अपने परिवार को पढ़ाने की भी चिंता नहीं है लेकिन अब बीजेपी सरकार में गरीब भी अपनी मातृभाषा में पढ़ पाएंगे। मध्यम वर्ग के बच्चे अच्छी पढ़ाई करें, इसकी चिंता भाजपा सरकार कर रही है। हमने गरीबों के लिए सड़क बनाई है, एक्सप्रेस ट्रेने चलाई हैं, गरीब घर के बच्चे अपना सपना पूरा कर सकें, इसलिए मुद्रा लोन समेत कई लोन दिए है। अंत में उन्होंने क‍ि पर‍िवारवाद‍ियों को बुरा लगता है कि पूर्वांचल कैसे आगे बढ़ रहा है क्योंकि ये घोर परिवारवादी जाति पात में फंसा कर भारत का विकास रोकना चाहते हैं अतः इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहकर इन्हें पस्त करना है क्योंकि ये दोनों परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते हैं इसलिए भाजपा के सभी प्रत्‍याश‍ियों को जिताइये और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइये ।:रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र:

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *