फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट
फरीदाबाद:स्मार्ट सिटी में अवैध निर्माणों का सिलसिला बहुत समय से जारी है। इन अवैध निर्माण से अवैध शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जा रहे हैं और इस गैरकानूनी काम को रोकने वाला भी कोई नहीं है,क्योंकि यह काम नगर निगम प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा है।कुछ समय पहले नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने हो रहे भ्रष्टाचार और गैर कानूनी काम पर रोक लगाने के लिए फैसला लिया था,उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए तोड़फोड़ विभाग को खत्म करके वार्ड स्तर पर कर दिया था।
लेकिन अब उनका यह फैसला भी गलत साबित होता दिखाई दे रहा है। शहर में इस वजह से आए दिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है,जगह-जगह अवैध रूप से बिल्डिंग,शॉपिंग कंपलेक्स,दुकानें बनाई जा रही है और जिन को रोकने वाला कोई नहीं है। सेक्टर-19 स्थिति सर्वोदय हॉस्पिटल के नजदीक पुरानी बिल्डिंग के आगे सड़क के ऊपर छत डाली गई है।वहीं बड़खल मोड़ के नजदीक बड़े-बड़े शेड लगाए जा रहे हैं और नहर पार के वजीरपुर रोड पर भी अवैध रूप से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम के एसडीओ राजकुमार का कहना है कि सड़क के ऊपर बने छत का नक्शा कौन पास करता है यह एक बहुत बड़ा सवाल है।और बहुत बड़ा झूठ भी और यह जांच करना फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन के बड़े अधिकारियों का है।