Breaking News

हिंदी भारत के जनमानस की भाषा,प्रचार और प्रसार का करें प्रयास

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने हिंदी पखवाड़े और हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागी छात्र,छात्राओं और अध्यापकों का अभिनंदन किया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिन्दी हमारे देश भारत की जनमानस की भाषा हैं,भारत की सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और सशक्त अभिव्यक्ति का लोकप्रिय साधन है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हिंदी भाषा भारतीय गणराज्य की बाईस अनुसूचित भाषाओं में से एक है। हिन्‍दी विश्‍व में चौथी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार,प्रसार एवम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाना है। हिन्दी एकता की अनुपम परम्परा है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं हरियाणा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के आदेशानुसार हिंदी पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे
स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,चित्र देखकर कहानी लिखना प्रतियोगिता,दृश्य घटना वर्णन प्रतियोगिता,अंताक्षरी प्रतियोगिता,कविता पाठ प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने हिंदी दिवस एवम हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों और छात्राओं का विशेष रूप से गणित प्रवक्ता राजीव लाल,दीपक,रविंद्र,रनदीप अंग्रेजी प्रवक्ता जितेंद्र का अभिनंदन करते हुए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। सभी अध्यापकों ने बच्चों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और यह विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के के लिए अपना भरसक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। सुंदर आयोजन के लिए महारानी लक्ष्मी बाई हाउस प्रभारी प्राध्यापक सुरेंद्र का भी विशेष आभार और अभिनंदन किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *