Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 30 at 10.49.49 PM

स्वास्थ्य हमारे जीवन की अहम आवश्यकता: शैफाली सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकता है। स्वास्थ्य हमारे जीवन की अहम आवश्यकता है और हर व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ह्यूमन लीगल एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन और बत्रा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ मोहल्ला स्थित नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नवनिर्वाचित पार्षद शैफाली सिंगला ने किया।WhatsApp Image 2025 03 30 at 10.49.49 PM

समाजसेवा की मिसाल
शैफाली सिंगला ने ह्यूमन लीगल ऑर्गेनाइजेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था महिलाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी है। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।

महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
शिविर में बत्रा अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू ने 4 दर्जन से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि खानपान और जीवनशैली में अनियमितता के कारण महिलाएं कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करती हैं, जिनका समय पर निदान आवश्यक है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर महिलाएं गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं।

संस्थान का योगदान
ह्यूमन लीगल क्राइम एंड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल ने मुख्य अतिथि, गणमान्य व्यक्तियों और डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया और शिविर में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था की टीम की सदस्य सुनीता, प्रिया चौपड़ा, कोमल और शिवानी ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में गौरव पाराशर, टीटू मल्होत्रा, कपिल पाराशर और श्रेय पाराशर ने भी सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …