Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 25 at 19.13.09

गुर्जर महासभा ने किया नवनिर्वाचित प्रधानों को सम्मानित

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली -अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, बरेली के तत्वावधान में रविवार को बहेडी तहसील के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव श्री महेंद्र सिंह गुर्जर जी ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष एडवोकेट धारा सिंह ने किया ।

तहसील बहेडी के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधान श्रीमती मीना कुमारी ग्राम प्रधान उनई मकरूका, बब्लू सिंह ग्राम प्रधान पिंदारी अशोक, श्री रमेश सिंह ग्राम प्रधान पिंदारी अभयचन्द्र, श्री पिन्टू सिंह ग्राम प्रधान पुनई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ग्राम उतरसिया , अजय सिंह ग्राम पुनई को तहसील बहेड़ी में पहुंचकर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सभी को शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूप सिंह गुर्जर ने कहा कि ग्राम प्रधान राजनीति की प्रथम इकाई हैं।यहां से सीखकर हम राजनीति के उच्च पायदान को पा सकते हैं, सभी प्रधानों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य करें ताकि जनता यह कहने पर विवश हो जाए कि आजादी के बाद यह प्रथम प्रधान है जिन्होंने हमारे गांव में इतना काम कराया है। प्रदेश सचिव श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा की प्रधान को चाहिए कि समाज के विकास के साथ-साथ समाज की सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने के लिए भी सकारात्मकता के साथ प्रयास करें ।

प्रधान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा बरेली इकाई के उपाध्यक्ष झम्मन लाल के सहयोग से किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री धारा सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह गुर्जर ,जगपाल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *