Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 03 at 10.05.40 AM

राजकीय महिला बहुतकनीकी की छात्राओं ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःस्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ.गरिमा मित्तल ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना स्मार्ट सिटी का कर्तव्य है। इसी के तहत नागरिकों को विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। यह कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोरोना आपदा जैसी महामारी के दौरान भी नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने में कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इसी के तहत आज राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्राएं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करने पहुंची है। इस दौरान फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने द्वारा आईसीसीसी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं व शिक्षकों ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर वहां दी जा रही सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। यहां उन्हें बताया गया कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं को नागरिक के लाभ के लिए विकसित की गई सरकारी पहलों के बारे में जागरूकता लाने में मदद करता है और साथ ही उन्हें नई तकनीक सीखने में भी मदद करता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *