Breaking News

गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन(जीडीए) ने सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरण किया

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्था गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन(जीडीए) ने आज सर्दी से ठिठुर रहे लोगों के लिए कंबल का वितरण किया।
विदित हो कि सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाली संस्था गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन (जीडीए) हमेशा ही समाज सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभाती है इसी क्रम को जारी रखते हुए आज संस्था ने थाना प्रभारी कोतवाली श्री कल्याण सिंह सागर जी एवं विनय अग्रवाल जी की उपस्थिति में बड़े स्तर पर कंबल एवं मास्क का वितरण किया।
इस कार्य के लिए पहले ही जरूरतमंदों का सर्वे कर उन्हें कूपन उपलब्ध करा दिया गया था आज संस्था के संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष श्री पवन जालान एवं महासचिव विशाल गुप्ता कोषाध्यक्ष विष्णु जयसवाल की उपस्थिति में संस्था के सम्मानित सदस्य आशीष गुप्ता हनी अग्रवाल अजय गोयल चंदन गुप्ता भोला जयसवाल प्रेम प्रकाश वर्मा जय प्रकाश वर्मा मनोज गुप्ता राकेश गुप्ता इजहार पवन शर्मा गोपाल जयसवाल विकाश गुप्ता सुमित गुप्ता आदिल नवी हुसैन शाहिद शेखू शादकिन शंभू जयसवाल शंभू गुप्ता आदिल अमीन की उपस्थिति में हैप्पी मैरिज हाउस में कंबल का वितरण किया गया
समाज सेवा के इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी श्री विजय चांद चांद श्री अशोक कुमार गुप्ता श्री विनय अग्रवाल श्री संजय जालान श्री हरीश गुप्ता श्री दिनेश चंद्र गुप्ता श्री शंभू जयसवाल श्री काजी इनामुल रहमान की उपस्थिति से यह कार्यक्रम अपने आप में विशेष हो गया
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी
संस्था के अध्यक्ष श्री पवन जालान महासचिव विशाल गुप्ता ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों के अपने दायित्व को समझती है और समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का धर्म है जिसे हम करते रहते हैं इस कार्य में संस्था के सम्मानित सदस्यों सहित समाज में सक्रिय सहयोग निभाने वाले लोगों को भी हम लोग शामिल करते हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *