Breaking News
226a36ea 895a 48c3 bde4 69dc0ef5236b

गाजीपुर:मिट्टी को नमन कर पंच प्रतिज्ञा से लोगों में राष्ट्रभक्ति राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी: डीएम 

टीम आईबीएन न्यूज adc0dc0c e87d 42e5 b84f 6d0fa423fb22
गाजीपुर: आजदी का अमृत महोत्सव’’ योजना के समापन समारोह में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ के अन्तर्गत विकास खण्ड जमानियॉ के ग्राम पंचायत ढ़ढनी में जिलाधिकारी आर्यका अखौनी ने दीप प्रज्जवलित कर पंच प्रण लेकर कार्यक्रम का भव्य व दिव्य शुभारम्भ किया।कार्यक्रम शुभारम्भ में शहीदों के खून से सिंचित गांव की मिट्टी को अमृत कलश में अर्पित किया।
जिलाधिकारी द्वारा एकत्रित ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी, तथा लोगों ने उत्साह व उमंगपूर्वक ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ बेवसाइट पर अपलोड करे, तथा आनलॉइन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के परिजनो को सम्मानित किया गया। उसके उपश्चात् जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस गॉव की चर्चा बहुत ही रही है इस गॉव का अमृत सरोहर का कार्य कराया गया है। गॉव के प्रधान द्वारा अच्छा कार्य किया है जो सराहनीय है उनको धन्यवाद देता हूॅ। मेरी माटी मेरा देश विशेष कार्यक्रम में इस गॉव के प्रधान द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य चल रहा है और समस्त विकास खण्डो में सभी प्रधानो से अपील किया है कि ऐसे इस अमृत सरोहर का निर्माण करे एवं मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये।
उन्होने कहा कि हम सब अपनी भूमिका में अपने देश के लिए अपने गॉव के लिए हमे सेवा करनी चाहिए। हम इस गॉव में आये बहुत ही हर्ष की बात है। यह देखकर गर्व होता है कि जो हमारे पूर्वज जान न्यौछावर करते हुए स्वतंत्रता की लड़ाई में देश को बचाने के लिए दट का सामना किया।5867663a 9539 44c1 8234 7e9103abe552
कार्यक्रम के साथ ही जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, समस्त नगरीय निकाय कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय सहित आमजन मानस में बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अमृत काल की पंचप्रण की शपथ ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अब पूर्णता की ओर जा रहा है जिसमें पिछले वर्ष पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमे मिट्टी को नमन किया जा रहा है शहीदों को बन्दन किया जा रहा है।
राष्ट्र के प्रति इतना समर्पण भाव हो कि हम सब कुछ देश के प्रति कुर्बान कर सकते हैं राष्ट्र में बलिदान देने वाले प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति समर्पण का भाव हो इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम जनपद में उत्सव व भव्यता के साथ प्रत्येक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं तथा कार्यालयों  एवं समस्त ग्राम पंचायतो में मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अपने देश के प्राण न्योक्षावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जा रहा है देश की मिट्टी को नमन किया जा रहा है पंच प्रतिज्ञा ली जा रही है। सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो अपने के प्रति संकल्पित होकर उसे देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी लोग मिलजुल कर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे इसी उद्देश्य यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 226a36ea 895a 48c3 bde4 69dc0ef5236b
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, डी0सी0एन0आर0 एल0एम0, खण्ड विकास अधिकारी जमानियॉ एवं ग्राम प्रधान, विद्यार्थीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *