Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 09 at 6.39.39 PM

भगवान के नाम रंग में भीगो,यह रंग आत्मा पर लगता है:स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सिद्धदाता आश्रम में दूसरे दिन भी होली का माहौल रहा। होलिका दहन वाले दिन जहां भजन,सतसंग,प्रसाद एवं आशीर्वाद हुआ वहीं धूलैंडी वाले दिन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के साथ फूलों की होली खेली गई।
आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सविधि भगवान का पूजन किया और उनके साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर भक्तों ने फाल्गुन के भजनों पर जमकर कदमताल की।

WhatsApp Image 2023 03 09 at 6.39.39 PM

वहीं स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि यह होली सांकेतिक है जो हमें आपस में मिल जुलकर रहने की शिक्षा देती है। यह पर्व बता रहा है कि हमसे वर्षभर में कोई जाने अनजाने भूल हो गई हो,तो उसे भूलकर हमें क्षमा प्रदान करें। लेकिन इसका आध्यात्मिक पहलू और बड़ा है जिसमें हम भगवान के नाम रंग में डूबते हैं और उनको अपना पिता मानते हुए दोहराते हैं कि हम आपके बताए हुए मार्ग पर ही चलेंगे। गुरुजी ने बताया कि जिसके मन पर भगवान के नाम का रंग चढ़ गया,उसका इहलोक भी सफल है और परलोक भी सफल होगा,इसमें कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान के नाम की सुधा लेने वाली आत्मा को आवागमन छूट जाता है और वह भगवान के ही लोक में उनकी सेवा में रहती है। इसके बाद श्री गुरु महाराज ने भक्तों पर फूलों की बौछार कर आशीर्वाद दिया। गुलाल डाला और जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर रहने की बात कही। वहीं भक्तों ने भी उन्हें गुलाल लगाकर आशीर्वाद और जीवन भर साथ निभाने का वचन मांगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *