Breaking News
IMG 20211026 201030

जनता में अच्छी छवि रखने वाले एसडीएम निचलौल के तबादले पर बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं में रोष

Ibn न्यूज़ टीम
निचलौल महराजगंज
तेज तर्रार, लोकप्रिय व जनता में अच्छी छवि रखने वाले निचलौल एस०डी०एम० प्रमोद कुमार के स्थानांतरण किये जाने से निचलौल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। इस बाबत मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम के पुनः बहाली को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा है जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा है कि एसडीएम प्रमोद कुमार ने अपनी छवि एक ईमानदार अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया है क्योंकि उनके कार्यकाल में मटर तस्करों, अवैध दवा कारोबारियों व तमाम अन्य गैर कानूनी कार्यो पर प्रशासन द्वारा नकेल कसा गया था।

ऐसे अधिकारी का अल्प समय के कार्यकाल में स्थानान्तरण जनहित में नहीं है।

इस दौरान अध्यक्ष गोमती प्रसाद उपाध्याय, मनोज राय, हरिश्चंद्र पांडेय, अविनाश केशरी, नवीन मिश्रा, हरिराम शर्मा, गजेंद्र मिश्र,विजय तिवारी, प्रवीण पांडेय, ब्रम्हा सिंह, अभिमन्यु सिंह, अरविंद मिश्रा, दीनानाथ चौधरी व अशोक मणि सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *