Breaking News

चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रचार करने असम पहुचें पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा असम चुनाव में जोर शोर से लोगों की बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है, गोयल द्वारा विधानसभा बडखेतरी,नलबाड़ी जिला में भाजपा उम्मीदवार नारायण डेका के पक्ष में बूथ कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र प्रमुखो से मीटिंग करके सभी को जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों और नीतियों से रूबरू करवा पार्टी पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मतो से विजयी बनाया जा सके |

गोयल ने फोन पर जानकारी दी की लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से लोग काफी उत्साहित है,हर कार्यकर्त्ता में पार्टी की नीतियों के प्रति जोश और उमंग है,गोयल ने कहा की असम में भी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनेगी | हम आपको बता दें कि असम राज्य के गुवाहाटी में होने वाले चुनाव में हरियाणा से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा हरियाणा कि राजनीति के बड़े चेहरों के साथ-साथ अपने मजबूत कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है | जिनमें सांसद करनाल और कुरुक्षेत्र के अलावा दो चेयरमैन हरियाणा सरकार से और 17 आदमियों की कमेटी जिनमें पूर्व विधायक, चेयरमैन के अलावा पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी शामिल है | आपको यह भी बता दें कि वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है,जिसे पिछले चुनाव में 60 सीटों पर जीत मिली थी |

 

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगायी गई चुनाव ड्यूटी का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रचार करने और जीत के उद्देश्य के साथ भेजा गया है | चुनाव प्रचार के इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद से भी काफी कार्यकर्ता हौसला अफजाई के लिए असम चुनाव में गये हैं | पार्षद नरेश नंबरदार और सुरजीत अधाना जिला पार्षद ने पार्टी के लिए प्रचार के दौरान कहा की लक्ष्य हमारा-कमल खिलेगा दोबोरा,इसी नियत और नियति के साथ पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और मेहनत करने वालों की हमेशा जीत होती है इसी गुरु मंत्र के साथ जीत हासिल करके ही वापसी करेंगे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *