Breaking News
c94913e1 11fe 4b32 b9de 1fd6d311953d

उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आपको बतादें की उत्तरांचल मैत्री संघ द्वारा कल रात फरीदाबाद के सेक्टर-55 में हुड्डा मार्किट के सामने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।c94913e1 11fe 4b32 b9de 1fd6d311953d

जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि और पौड़ी गढ़वाल से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम मे उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम मे पहुंचे पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन मे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फरीदाबाद आगमन पर अभिनन्दन व स्वागत किया तथा समाज के सभी लोगों कों उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर गोयल ने अपने सम्बोधन मे कहा की बतौर उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने देखा हैं की उत्तराखंड का हर व्यक्ति बहुत ही कर्मठ और मेहनतकश है यदि उत्तराखंड के लोग एक दिन साथ मिलकर छुट्टी कर ले तो फरीदाबाद के उद्योग जगत पर बहुत बड़ा असर पड़ता हैं जिस पर तालियां बजाकर सभी लोगों ने विपुल गोयल का अभिवादन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने उत्तरांचल मैत्री समाज को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा की संस्था ने पुरे उत्तराखंड परिवार कों इस कार्यक्रम के माध्यम से एकजुट करने का काम किया हैं जिसके लिए सभी कों बधाई दी । इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की उत्तराखंड कों आजाद करवाने मे महिलाओं की भी बहुत बड़ी भागीदारी रही हैं,मौके पर विपुल गोयल ने मंच से स्वर्गीय सुशीला बलूनी को भी याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल समाज के लोगों की संस्कृति और साहस कों भी चकरव्यू फिल्म के जरिये दिखाने का प्रयास किया जिसे सफल बनाने के उद्देश्य से बड़े पर्दे पर फिल्म कों उनके द्वारा निशुल्क दिखाया गया ताकि समाज मे एकजुटता आये और संगठित रहकर समाज कों आगे बढ़ाने का काम किया जा सके और संस्कृति का विकास हों।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा की अभी हाल मे उनके द्वारा चार धाम यात्रा की गयी जिसमें मैंने उत्तराखंड की खूबसूरती कों देखा तो उसके सामने स्वीटजरलैंड भी फीका हैं और उसको साफ रखने मे सबसे बड़ा योगदान उत्तराखंड के भाईयो का हैं। विपुल गोयल ने कहा की यहां बसे उत्तराखंड के लोग अब प्रवासी लोग नहीं हैं बल्कि एक मजबूत संगठन हैं की अगर ये समाज चाहे तो चुनाव में भी अकेले ही किसी पार्टी की जीत हार तय कर सकते हैं।

इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल का संस्था के लोगों ने फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और पगड़ी बांधकर सम्मान भी दिया जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा की इस पगड़ी का वो हमेशा मान सम्मान रखेंगे। संस्था के लोगों इस अवसर पर विपुल गोयल कों मोमेंटो भी भेंट किया इस मौके पर दीपक कापड़ी संरक्षक उत्तरांचल मैत्री संघ,सुरेंदर सिंह रावत अध्यक्ष,अरुण बिष्ट व्यवस्था प्रमुख,महेश नोडीयाल, कृपा राम शर्मा,एसबी शर्मा,रत्न शाही,अनिल चौहान,अशोक सेमवाल,अनूप पयाल,गोविन्द सती,गोपाल सिंह बिष्ट,लखन सिंह रावत के अलावा फरीदाबाद के उत्तराखंड समाज की 15 से ज्यादा संस्थान व उनके पदाधिकारीयों के साथ साथ हजारों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *