Breaking News

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जिला सोनीपत में श्रीमद भागवत कथा में की शिरकत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जिला सोनीपत के तहसील गन्नोर में परम पूजनीय साध्वी चित्रलेखा के मुखार्विन्द से श्रीमद भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रभु भक्ति का आनंद ले रहे है | पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने श्रीमद भागवत कथा मे पहुंचकर प्रभु चरणों मे आशिर्वाद लिया और भक्तजनो को सम्बोधित करते हुए बताया अपनी जिंदगी का सोभाग्यशाली दिन | गोयल ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश संपूर्ण विश्व में संतों की भूमि कहलाता है,बड़े-बड़े संत महात्मा और प्रभु अवतार भारत भूमि पर ही हुए हैं, संत हमारे भारत देश का गौरव हैं और जब-जब देश पर विपदा आयी है,तब तब सधु-संतों ने देश को हर विपदा से निकाला है और जनमानस की रक्षा के लिए स्वयं तप करके और प्रभु भक्ति,हवन के माध्यम से ऐसे रक्षा कि है जैसे दीपक में बाती खुद जलती है और चारों और प्रकाश फैलाकर अंधेरे को दूर करने का काम करती है | गोयल ने ये भी कहा कि संत हमें जो ज्ञान देते है वो हमारे संस्कारो में तो शामिल होते ही है और जो आशिर्वाद हमें प्राप्त होता है वो प्रभु रूप में संत ही देते है जो हमें नेकी पर चलने का रास्ता दिखाते है और जीवन सफल बनाते है | गोयल ने क्षेत्र और प्रदेश के सभी लोगों की खुशहाली और आपसी भाईचारा बना रहने कि कामना कि और कहा कि जिस दौर से देश कोरोना जैसी महामारी में गुजर रहा है ऐसे हालात मे इस लड़ाई में सभी को मिलकर सहयोग करना है और सरकार द्वारा बताए गए सभी हिदायतों का पालन करना है ताकि हम इस संघर्ष में विजय प्राप्त कर इस दौर से निकलने मे कामयाब हो | गोयल ने कहा कि लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी ना जाने कितने देश ऐसे हैं जहां पर इस महामारी के विरुद्ध लड़ने के लिए दवा भी नहीं बन पायी है | ऐसे में हमारे देश का परम सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे कुशल वैज्ञानिको ने दवा कि सफल खोज की और जगह-जगह कैंप लगाकर कोरोना के विरुद्ध निशुल्क वैक्सीनेशन किया जा रहा है परंतु फिर भी सावधानी सबसे जरूरी है | गोयल ने सभी को सावधानीपूर्वक रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में भी एहतियात बरतने तथा सभी लोगो को वैक्सिन जरूर लगवाने कि अपील कि और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा ताकि वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सफल हो सके और इस बीमारी के खिलाफ लड़ने में सफल हो सके | इस मौके पर मिथिलेश त्यागी,संजय त्यागी,शिवराज त्यागी,सत्य प्रकाश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल,सुरेश त्यागी, राहुल त्यागी,अजय तयागी,टीका राम शर्मा,टीकाराम शर्मा,बेज लता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *