Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 23.31.50

सेक्टर-17 में झंडा फहराने पहुंचे-पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःसेक्टर-17 स्थित रोज गार्डन पार्क आरडब्लूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर पार्क में ध्वाजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीयगीत के साथ झंडे को सलामी दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपुल गोयल‌ ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा की हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है जल्द ही भारत देश फिर से जगतगुरु कहलाएगा, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।

गोयल ने ओलम्पिक विजेता सभी भारतीयों खिलाड़ियों को भी बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विपुल गोयल ने लोगों से अपील करते हुए कहा की सभी लोग वेक्सीन जरूर लगवाये और सरकार द्वारा जारी हिदायतो का पालन अवश्य करें।
इस मौके पर कृष्ण कौशिक, विजय गुप्ता,आरएम मंगला, राजेंद्र कटारिया,महेंद्र वर्मा, खटक,सतीश महाजन,बलदेव सिकका,हरिराम कक्कड़, रामगोपाल अग्रवाल,रामविलास गुप्ता,एमसी मलिक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *