Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 23.26.34 1

75वां स्वतंत्रता दिवस पर बेटियो ने ध्वजारोहण किया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःराजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच-3में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । एनएच की होनहार बेटियों ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति, समाज सेवी ओपी ढींगरा,छात्राओं के अभिभावक एवं विद्यालय की होनहार बेटियां आंचल और दीपिका भाटिया,समस्त अध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय से ही 12वीं की परीक्षा बेहतरीन 96.4 प्रतिशत अंको से पास कर के आंचल और विद्यालय से ही 12वीं पास कर पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही बेटी दीपिका भाटिया ने छात्राओं को संबोधन में कहा कि उन्हें ध्वजारोहण का अवसर मिलने पर गर्वानुभूति हो रही है उन्होंने अपनी छोटी बहनों को संदेश दिया कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा एवम उन्नति के लिए योजनाएं चलाई हुई है आप उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करें और स्वावलंबी बने।

 

यदि आप लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करेंगी तो जीवन में वांछित प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। उन्होंने विद्यालय में ध्वजारोहण के लिए निमंत्रित करने पर विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने भाषण और मनमोहक हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया।

 

समाजसेवी ओपी ढींगरा ने विद्यालय के लिए 9100 रुपए देने की घोषणा की जिसमे से 1100 रुपए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी करने वाली बालिकाओं के पारितोषिक हेतु प्रदान किए। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कैच द रेनव्हेन इट फाल्स,वेयर इट फाल्स पर बालिकाओं ने सुंदर,आकर्षक और मोहक पोस्टर्स बनाए और वर्षा जल की एक एक बूंद के संरक्षण का संदेश दिया। कैच द रेन… व्हेन इट फाल्स,वेयर इट फाल्स कार्यक्रम में डॉक्टर जसनीत कौर का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने आज की मुख्य अतिथि होनहार बालिकाओं आंचल और दीपिका भाटिया की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा,स्टाफ सदस्यों और एस एम सी सदस्यों और लीगल लिटरेसी सर्विसेज के पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया तथा लीगल लिटरेसी सेल की प्रत्येक छात्रा की भी एक एक पौधा भेंट किया। विद्यालय द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले सभी बालिकाओं को विद्यालय प्रबंधन ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा ने मंच संचालन किया। आज स्वाधीनता दिवस पर वरिष्ठ प्राध्यापिका ललिता,सोनिया, प्रियंका,जसनीत कौर,पूनम, अंशुल,रेणु,अनुपम,सूबे सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *