Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 8.10.18 PM

फरीदाबाद पुलिस ने बालिका रक्षा की शपथ के साथ मनाया राम नवमी का पर्व

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बालिका रक्षा की शपथ के साथ राम नवमी का पर्व फरीदाबाद पुलिस ने मनाया। नवरात्र के नौवे दिन पर्वतीय कालोनी चौकी के पुलिस कर्मियों ने चौकी परिसर में पूजा-अर्चना की व कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर भी पुलिस कर्मियों ने बालिका की रक्षा करने की भी शपथ ली। पर्वतीय कालोनी चौकी में आज प्रभारी वेद प्रकाश ने नवरात्र के नौवे दिन पूजा-अर्चना की और उसके बाद क्षेत्र की बालिकाओं को बुलवाकर कन्या पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की बालिकाओं का पूजन किया।

पूजन समाप्त होने पर पूड़ी,सब्जी,काले चने व हलवा आदि वितरित किया तथा उपहार भी भेंट किए। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश,एसआई सुरेश कुमार,हैड कांस्टेबल सोनू, कांंस्टेबल अमित,सुरेन्द्र (एस.के.),कुलबीर,मनजीत आदि ने बालिका की रक्षा की शपथ ली। पर्वतीय चौकी प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी का कर्तव्य है कि वह क्षेत्र प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करें लेकिन आज रामनवमी पर चौकी के सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा क वह क्षेत्र की सभी बालिकाओं की रक्षा करें। दिन और या रात क्षेत्र में बालिका सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र के स्कूल,कालेज व कम्पनियों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिसके बाद कन्या पूजन के लिए चौकी पहुंची बालिकाओं के परिजनों को भी प्रसाद वितरित किया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *