फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद, उसकी निशानदेही पर फरीदाबाद पुलिस ने गांव धौज और फतेहपुर तगा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, अन्य सामग्री और दो स्वचालित हथियार बरामद कर जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस बड़ी सफलता पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों — हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, सेवा भारती, अधिवक्ता परिषद — के प्रतिनिधियों ने 14 नवंबर को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से मुलाकात कर फरीदाबाद पुलिस को धन्यवाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाया।
रिटायर्ड कर्नल समर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा और हिंदू जागरण मंच के अन्य सदस्यों ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कराकर आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है, जो सराहनीय है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले विशेष इनपुट पर फरीदाबाद पुलिस ने अपने सोर्सेज और सर्चिंग टीमों की मदद से कार्रवाई की। संदिग्धों और संदिग्ध वाहनों को राउंडअप कर जम्मू-कश्मीर व दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस की कई टीमें अभी भी थाना स्तर पर कंबिंग अभियान चला रही हैं।
मौके पर मौजूद प्रमुख व्यक्तियों में —
राज कुमार शर्मा, कर्नल समर सिंह, शीला शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, राजकुमार तंवर, पुनीत वशिष्ठ, अनुज, वेद नागर, कुलदीप, दिनेश बंसूवाल, संजय त्यागी, विरेश डागर, योगेश शर्मा, राम अग्रवाल, अधिवक्ता निखिल चंदीला, कारण भड़ाना, कार्तिक कौशिक सहित 30–35 गणमान्य लोग मौजूद रहे।
—