Breaking News

17वां प्रतिनिधि सम्मेलन नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद का 17वां प्रतिनिधि सम्मेलन आज नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि मजदूरों, किसानों और विभिन्न ट्रेड यूनियनों की संयुक्त मांगों—
✔ ठेका प्रथा समाप्त करने
✔ कच्चे कर्मियों को पक्का करने
✔ पुरानी पेंशन बहाल करने
✔ न्यूनतम वेतन ₹26,000 करने
✔ एमएसपी की गारंटी
✔ लेबर कोड लागू न करने

—को लेकर आगामी 26 नवंबर 2025 को जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।—

जिला कमेटी का चुनाव—करतार सिंह जागलान बने नए प्रधान

सम्मेलन में आगामी 3 वर्षों के लिए जिला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए:

मुख्य पदाधिकारी

प्रधान: करतार सिंह जागलान

सचिव: बलबीर सिंह बालगुहेर

वरिष्ठ उपप्रधान: जगदीश शर्मा

उपप्रधान: दिगम्बर डागर, दिनेश कुमार, सुरेश देवी

कोषाध्यक्ष: जयपाल राठीअन्य पदाधिकारी

प्रेस सचिव – अनिल चिंडालिया

संगठन सचिव – मुकेश बेनीवाल

ऑडिटर – ललिता देवी

सह सचिव – उपकार फोगाट, कृष्ण कुमार, कालीरमन, अजय प्रजापति

प्रचार सचिव – नीरज नन्द ढ़कोलिया

डी.सी. मेंबर – जिले सिंहचुने गए सभी पदाधिकारियों को हरियाणा टूरिज्म विभाग के महासचिव और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के सदस्य सुभाष देशवाल ने ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण की शपथ दिलाई।—

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

सम्मेलन में पूर्व उपप्रधान आशा शर्मा, पूर्व जिला प्रधान लज्जाराम और अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
“सर्व कर्मचारी संघ में वही लोग पद प्राप्त करते हैं, जिनमें संघर्ष, त्याग, समर्पण और सद्भावना की भावना प्रबल होती है।”

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …